Sangita is a friend who shares my love for poetry and was one of the very few readers of my early writings. When she visited my site yesterday, she wanted to know as to why have I not published any of my new Hindi poetry here – I promised her I will and here it is –
अपने रिसते हुए घावों की तरफ मत देखो
उनके बहते हुए मोती समेटो पहले
वो टपके तो ये जख्म तारी होंगे
वो डूबे तो ले डूबेंगे सब कुछ
दर्द की तराशी हुइ है यह जिन्दगी
कुछ और दुख से न बिखर जाएगी
उनका दर्द कर सको तो कम कर लो
उनकी मुस्कुराहटों से ये जीस्त बहल जाएगी